Posts

Showing posts from November, 2017
Image
तोते पर निबंध तोते एक बहुत ही सुन्दर पक्षी होता है। ये आमतौर पर विश्व के हर देश में पाए जाते हैं। इनके हरे रंग के पंख बहुत ही सुन्दर होते हैं। इनकी एक लाल चोंच होती है जो घूमी हुई और बहुत ही नुकीली और मजबूत होती है। ये विशाल पेड़ों के कोटरों में अपना घोसला बनाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ नर तोतों के गले में रंग-बिरंगा कंठ निकल आता है जो इनकी खूबसूरती को और भी  बढ़ा देता है।  तोता एक शाकाहारी पक्षी होता है। ये अनाज, फल, पत्तियां और बीजे खाना पसंद करते हैं। आम और अमरुद जैसे फल तो इन्हे विशेष प्रिय होते हैं। पर घरेलु तोते वे सभी चीजें  बड़े चाव से कहते हैं  जो भी हम उन्हें देते हैं।  तोते बहुत तेज उड़ते हैं। आमतौर पर ये झुण्ड में उड़ते हैं। इन्हे झुण्ड में उड़ते देखना बहुत ही आनंददायी होता है। इनके खाना खाने का अंदाज़ भी निराला होता हैं। ये किसी भी चीज को अपने पंजो से आसानी से पकड़ लेते हैं फिर उसे चोंच से काट-काटकर बड़े मजे से कहते हैं।  इनके बोलने की क्षमता अद्भुत होती है। ये नक़ल उतारने में माहिर होते हैं। ये जो भी शब्द बार-बार सुन लेते हैं उसे आसानी...